एटीपी फाइनल्स : फेडरर ने शॉक को हराया

लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। छह बार के चैम्पियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने यहां ओ2 एरेना में विश्व के 18वें वरीयता प्राप्त जैक शॉक को हराते हुए एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया।

दूसरे वरीय फेडरर को शॉक को हराने में एक घंटा 31 मिनट लगे। फेडरर ने अमेरिकी खिलाड़ी को 6-4, 7-6 (4) से हराया।

फेडरर का एटीपी फाइनल्स में जीत-हार का आंकड़ा 53-12 हो गया है। वह साल 2002 में पहली बार क्वालीफाई किए थे। उस साल यह टूर्नामेंट शंघाई में खेला गया था।

एक अन्य मैच में जर्मनी के एजेक्सजेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को 6-4, 3-6, 6-4 से परास्त किया। अंतिम सेट में 1-3 से पीछे रहने के बाद भी ज्वेरेव ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493