परिवार में विवाह बेहद शानदार कार्यक्रम : अमिताभ

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि शादियां परिवार में होने वाले सबसे शानदार कार्यक्रम होती हैं और सभी सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए खुशियां लाती हैं।

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि शादियां परिवार में होने वाले सबसे शानदार कार्यक्रम होती हैं और सभी सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए खुशियां लाती हैं।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “शादियां परिवार में सबसे शानदार कार्यक्रम होती हैं। रस्में, उत्सव जैसा माहौल, सालों से जिन रिश्तेदारों से नहीं मिले उनसे मिलना, पुराने गीतों पर नाचना-गाना, खुशी, हंसी-मजाक, दूल्हा-दुल्हन के साथ खेल की रस्में.. अंतहीन।”

अमिताभ (75) ने कहा कि हर पल खुशी और हंसी से भरपूर होता है।

अमिताभ ने कहा, “दुल्हन का पिता अपनी बेटी को नए घर में भेजता है। देने की खुशी, जिन्हें वह मिलती है उनसे मिलने वाली दुआएं और परिवार में नए सदस्यों के जुड़ना..पारंपरिक लोक गीतों और खुशी के साथ स्वागत।”

अमिताभ फिलहाल दो फिल्मों ‘102 नॉट आउट’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में काम कर रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493