एटीपी रैंकिंग : जोकोविक शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्बिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।

जोकोविक के 12,900 अंक हैं।

शंघाई मास्टर्स में स्पेन के रॉबटरे बाउतिस्ता आगुट से सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्हें 640 अंकों का नुकसान हुआ था।

ग्रेट ब्रिटेन के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे ने शंघाई ओपन का खिताब अपने नाम कर 640 अंक हासिल किए। वह दूसरे स्थान पर कायम हैं।

रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) – 12,900 अंक

2. एंडी मरे (स्कॉटलैंड) – 10,485 अंक

3. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) – 5,820 अंक

4. मिलॉस राओनिक (कनाडा) – 4,690 अंक

5. की निशिकोरी (जापान) – 4,650 अंक

6. राफेल नडाल (स्पेन) – 4,380 अंक

7. गेल मोनफिल्स (फ्रांस) – 3,815 अंक

8. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) – 3,720 अंक

9. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) – 3,300

10. डोमिनिक थीम (आस्ट्रिया) – 3,250

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493