एटीपी रैंकिंग : नडाल नंबर-1 पर बरकारर, गोफिन शीर्ष-10 में

मेड्रिड, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।

पुरुष रैंकिंग में इस सप्ताह शीर्ष-10 में सिर्फ दो बदलाव हुए हैं। बेल्जियन के डेविड गोफिन ने शीर्ष-10 में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने हाल ही में चीन ओपन का खिताब जीतते हुए अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, तीसरे स्थान पर ब्रिटेन की एंडी मरे और जर्मनी के एलेक्जेंडरे ज्वेरेव चौथे स्थान पर बरकरार हैं।

फेडरर के हमवतन स्टान वावरिंका ने एक स्थान की छलांग के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया है जबकि बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव आठवें से नौवें स्थान पर आ गए हैं।

गोफिन ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता को 11वें स्थान पर पहुंचा दिया है।

अमेरिका के जॉन इश्नेर को एक स्थान का फायदा हुआ है। वह अब 16वें स्थान पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी एक स्थान की छलांग के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के आगे जाने से अमेरिका के सैम क्वेरी दो स्थान खिसक कर 17वें स्थान पर आ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493