अमित शाह के बेटे पर लगे आरोपों की जांच हो : रालोद

रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी पर अचानक कुछ ही समय में 16 हजार गुना संपत्ति की बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए कहा, “संपूर्ण संपत्ति और आय के श्रोतों की निष्पक्ष तरीके से जांच होना आवश्यक हो गया है। क्योंकि सत्ता पक्ष सत्ता के नशे में चूर है और विभिन्न प्रकार के घोटालों को छिपाने एवं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में अपना संपूर्ण समय लगा रहा है। भाजपा घोटालों और अवैधानिक कार्यो को उजागर करने वालों को धमकाने का प्रयास कर रही है।”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “जय शाह पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के आदेश देने के बजाय भारत सरकार के रेलमंत्री पीयूष गोयल उनके बचाव में उतर आए हैं, जो तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि मंत्री सरकार के पक्ष में स्वाभाविक रूप से खड़े हो सकते हैं, परंतु किसी भी महत्वपूर्ण पदाधिकारी के परिवार के किसी अन्य सदस्य पर लगे आरोपों की सफाई केंद्रीय मंत्री द्वारा देना स्वयं आरोपों की पुष्टि करता है।”

उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार नैतिकता का परिचय देना चाहती है तो तत्काल देश के गृहमंत्री को समस्त आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के आदेश पारित करना चाहिए, ताकि देश की जनता के सामने वास्तविकता आ सके।

अहमद ने कहा, “भाजपा अभी तक अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण के क्रियाकलापों का दाग धोने में सक्षम नहीं हो पाई है तथा नोटबंदी के समय देश के प्रधानमंत्री की आयोजित रैलियों में अरबों की धनराशि खर्च करने के श्रोतों का खुलासा भी नहीं कर सकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493