सेंसेक्स में 33 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचंकांक सेंसेक्स 32.67 अंकों की मजबूती के साथ 31,846.89 पर और निफ्टी 9.05 अंकों की मजबूती के साथ 9,988.75 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 47.98 अंकों की तेजी के साथ 31,862.20 पर खुला और 32.67 अंकों या 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 31,846.89 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,935.63 के ऊपरी और 31781.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 6.02 अंकों की गिरावट के साथ 15,834.13पर और स्मॉलकैप सूचकांक 103.80 अंकों की तेजी के साथ 16,733.03 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.5 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 9,988.20 पर खुला और 9.05 अंकों या 0.09 फीसदी की मजबूती के साथ 9,988.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,015.75 के ऊपरी और 9,959.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में छह में गिरावट रही। तेजी वाले सेक्टरों में रियल्टी (2.20 फीसदी), उपभोक्टा टिकाऊ वस्तुएं (0.90 फीसदी), उपभोक्ता तेज खपत वस्तुएं (0.66 फीसदी), सूचना एवं प्रौद्योगिकी (0.39 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.34 फीसदी) रहे।

गिरावट वाले सेक्टरों में तेल और गैस (1.01 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.67 फीसदी), ऊर्जा (0.66 फीसदी), बिजली (0.59 फीसदी) और दूरसंचार (0.54 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493