एटीपी रैंकिंग : नडाल शीर्ष पर बरकरार

मेड्रिड, 5 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी पुरुष एकल रैंकिंग में 9,760 अंकों के साथ पर शीर्ष पर बने हुए हैं। रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को नडाल से आगे निकलने के लिए केवल 155 अंकों की आवश्यकता है।

क्रोएशिया के मारिन सिलिक 4,960 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव चौथे स्थान पर काबिज हैं।

स्पेन के पाब्लो कैरेंनो बुस्ता अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो से पीछे 10वें स्थान कायम हैं।

मौजूदा एटीपी रैंकिंग इस प्रकार है :

1. राफेल नडाल (स्पेन) 9,760 अंक

2. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) 9,605

3. मारिन सिलिक (क्रोएशिया) 4,960

4. ग्रिगोर दीमित्रोव (बुल्गारिया) 4,630

5. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 4,610

6. डोमिनिक थीम (ऑस्ट्रिया) 4,060

7. डेविड गॉफिन (बेल्जियम) 3,460

8. जैक सॉक (अमेरिका) 2,880

9. जुआन मार्टिन डेल पोटरो (अर्जेटीना) 2,815

10. पाब्लो कारेर्नो बुस्ता (स्पेन) 2,705

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493