एटीपी रैंकिंग : मरे शीर्ष स्थान पर बरकरार

मेड्रिड, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एंडी मरे ने सोमवार को जारी टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है।

शीर्ष-10 स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मरे 9,390 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। इसी साल 10वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले राफेल नडाल 7,285 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिका तीसरे पर और पूर्व नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक चौथे स्थान पर हैं।

वावरिंका के हमवतन और इस साल आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले रोजर फेडरर पांचवें स्थान पर हैं।

कनाडा के मिलोस राओनिक 4,150 अंकों के साथ सातवें और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें स्थान पर हैं।

जापान के केई निशिकोरी और फ्रांस के जो विल फ्राइड सोंगा को क्रमश: नौवां और दसवां स्थान मिला है।

फ्रांस के गेल मोनफिल्स को हालांकि दो स्थानों का फायदा हुआ है। अब वह 14वें स्थान पर आ गए हैं। उनके हमवत लुकास पाउइले को एक स्थान का नुकसान हुआ वह 15वें स्थान से खिसकर 16वें स्थान पर आ गए हैं।

थॉमस बर्डिख 14वें स्थान से 15वें स्थान पर आ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493