एटीपी रैंकिंग : शीर्ष पर बने हुए हैं नडाल

मेड्रिड, 28 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल अपना 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल लगातार दूसरे सप्ताह पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में पहले स्थान बने हुए हैं।

नडाल सोमवार से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन में शीर्ष वरीय खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे।

ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह तालिका में दूसरा स्थान पर हैं। नडाल ने बीते सप्ताह मरे को अपदस्थ कर पहला स्थान हासिल किया था।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने पीठ में चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन वह अमेरिकी ओपन में खेलेंगे।

स्विस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका चौथे स्थान पर हैं जबकि सर्बिया के नोवाक जोकोविक पांचवें स्थान पर हैं। जोकोविक भी अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव नौवें और जापान के केई निशिकोरी 10वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493