एटीपी रैंकिंग : शीर्ष स्थान पर बरकरार मरे

मेड्रिड, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी सोमवार को जारी हुई पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। उनके 11,600 अंक हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस सूची में सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक 7,905 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

इसके अलावा शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका (5,605 अंक) तीसरे और रोजर फेडरर (5,125 अंक) चौथे स्थान पर हैं।

इस सूची में स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल (3,735 अंक) दो स्थान फिसलकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं जापान के की निशिकोरी ( 4,310 अंक) ने दो स्थान ऊपर उठते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।

कनाडा के मिलोस राओनिक (4,165 अंक) इस सूची में छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक (3,385 अंक) आठवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ( 3,385 अंक) नौवें और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा (2,905 अंक) 10वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493