एडरसन से करार के करीब है फ्लामेंगो

रियो डी जेनेरियो, 21 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील का अग्रणी फुटबाल क्लब फ्लामेंगो इटली के क्लब लाजियो के मिडफील्डर एडरसन से करार के करीब है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, एडरसन ने रियो के क्लब फ्लामेंगो की करार की शर्तो को मान लिया है।

फ्लामेंगो ब्राजीली ट्रांसफर विंडो के बंद होने से पहले किसी भी हारल में एडरसन से करार चाहता है।

दरअसल, फ्लामेंगो को यह खबर थी कि 29 साल के एडरसन अब लाजियो के प्रबंधक स्टेफानो पाओली के चहेते नहीं रहे और यही कारण है कि बीते सत्र में वह क्लब के लिए सिर्फ चार मैचों में खेल सके।

वर्ष 2004 में ब्राजील के क्लब इंटर्नासियोनाल के लिए अपना करियर शुरू करने वाले एडरसन नीस और लियोन जैसे क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं। वह ब्राजील के लिए एक मैच खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493