नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह गर्म है। धूप झुलसाने वाली है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
शहर में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह में वातावरण में 82 फीसदी आद्र्रता थी।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.4 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath