एडिडास इंडिया के पुलीन कुमार को आईएनबीए अवॉर्ड

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। एडिडास इंडिया समूह के वरिष्ठ कानूनी व अनुपालन निदेशक पुलीन कुमार को यहां इंडियन नेशनल बार एसोसिएशन (आईएनबीए) का साल 2015 का जनरल काउंसल रिटेल अवॉर्ड दिया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पूर्व कानून मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने 26 नवंबर को आईएनबीए के सालाना अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-66वें राष्ट्रीय कानून दिवस पर पुलीन को यह अवॉर्ड प्रदान किया।

पुलीन को यह अवॉर्ड भारत और विदेशों में कानूनी क्षेत्र में 21 साल से अधिक समय तक योगदान के लिए दिया गया।

यह संस्थान बेहतरीन महिला अधिवक्ताओं, युवा महिला अधिवक्ताओं, उभरते युवा अधिवक्ताओं और वैश्विक जनरल अधिवक्ताओं को भी अपने वार्षिक अवॉर्ड के जरिये सम्मानित करता है।

अवॉर्ड के लिए नामांकन जनरल काउंसेल, अधिवक्ताओं व मुवक्किलों द्वारा आईएनबीए को दिए गए फीडबैक के आधार पर किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493