एडिडास के साथ हुई एफआईएच की साझेदारी

लुसाने, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सोमवार को एडिडास कंपनी के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है।

इस साझेदारी के तहत अगले साल के अंत तक एडिडास हॉकी खेल के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

एफआईएच ने एक बयान में कहा, “एफआईएच इस साझेदारी के तहत एडिडास को अपने कार्य के लिए हर प्रकार के अवसर उपलब्ध कराएगा। एक नए व्यापार के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इसके साथ ही एफआईएच की हर प्रतियोगिता में एडिडास को एक अलग स्थान दिया जाएगा।”

इस साझेदारी में दोनों पक्ष कई अभियानों और डिजिटल मंच के माध्यम से साथ मिलकर हॉकी के खेल का प्रचार करेंगे। इसमें एडिडास एथलीटों को स्पांसर करेगा, जिसमें टीम के खिलाड़ियों, एफआईएच के स्टॉफ और अधिकारियों को हॉकी से संबंधित उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

इस बारे में एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेसन मेक्राकेन ने कहा, “विश्व के सबसे बड़े खेल ब्रांड के साथ साझेदारी से हमारे खेल का व्यावसायिक महत्व साबित हुआ है। एडिडास इस साझेदारी के तहत हॉकी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493