एडिडास ने पेश किया पैरा एथलीटों के लिए विशेष जूते

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी खेल उत्पाद निर्माता जर्मनी कपंनी एडिडास ने शुक्रवार को पैरा-एथलीटों को ध्यान में रखते हुए जूतों की विशेष श्रृंखला पेश की है। कंपनी ने जूतों की इस श्रृंखला का नाम ओड्स रखा है।

देश की अग्रणी विज्ञापन एजेंसी टैपरूट डेंटसु के विचार पर पैरा-एथलीटों खास कर ब्लेड रनर्स को ध्यान में रखकर किया गया है, जिन्हें आम लोगों की तरह दोनों पैरों के लिए अलग-अलग जूतों की बजाय एक ही तरह के जूतों की आवश्यकता पड़ती है।

जूतों की लांच के मौके पर टैपरूट और काराट मीडिया ने संयुक्त रूप से निर्मित एक फिल्म का प्रदर्शन किया, जिसमें भारत के पहले ब्लेड रनर मेजर डी. पी. सिंह के जीवन संघर्ष को प्रदर्शित किया गया है। फिल्म में डी. पी. सिंह के लिए प्रख्यात अभिनेता कबीर बेदी ने आवाज दी है।

इस मुहिम के बारे में कंपनी के वरिष्ठ विपणन निदेशक दमयंत सिंह ने कहा, “एडिडास में हमारा एक ही उद्देश्य है। कोई भी खिलाड़ी पीछे नहीं छूटना चाहिए। और ओड्स का निर्माण करते वक्त भी हमारे दिल में यही था।”

उन्होंने कहा, “यह हमारा पैरा-एथलीटों को प्रोत्साहित करने का तरीका है, ताकि वह मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। हमें उम्मीद है कि मेजर सिंह की कहानी कई खिलाड़ियों को अपना सपना सच करने में मदद करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493