तटरक्षक तटीय सुरक्षा के केंद्रीय स्तंभ : राजनाथ

गोवा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह ने यहां शुक्रवार को कहा कि भारतीय तटरक्षक, नौसेना और समुद्री पुलिस के साथ तटीय सुरक्षा संरचना के ‘केंद्रीय स्तंभ’ हैं।

भारतीय तटरक्षक में एक गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को शामिल किए जाने के मौके पर मंत्री ने कहा कि भारत के कई बड़े शहरों के लंबे समुद्री तट और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की वजह से समुद्री आतंकवाद लगातार सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।

मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “तटरक्षक का काम ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वे तटीय इलाकों के साथ-साथ जल क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भी जिम्मेदार हैं।”

मंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक को सुरक्षा के साथ भारत के समुद्री पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम करना चाहिए।

सिंह ने इस मौके पर कहा कि केंद्र ने देश के तटीय सुरक्षा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए व्यापक और समन्वित तटीय सुरक्षा योजना को अपनाया है।

उन्होंने कहा कि महासागर और समुद्र प्राकृतिक सुरक्षा ढाल के तौर पर काम करते हैं और आर्थिक समृद्धि के लिए नए अवसर लाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493