एडिनबर्ग की यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे शाहरूख

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में 15 अक्टूबर को एक लेक्चर के लिए आमंत्रित किया गया है।

शाहरूख फिल्म जगत में ढाई दशक से भी अधिक समय के दौरान 80 से भी अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में जारी बयान के अनुसार, विश्वविद्यालय 15 अक्टूबर को सुपरस्टार शाहरूख खान का स्वागत करेगा। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक शाहरूख विश्वविद्यालय के नए कॉलेज में लेक्चर देंगे।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय करीब ढाई सौ सालों से भारत के साथ जुड़ी हुई है और इसके अधिकारी शाहरुख को निमंत्रित करके काफी खुश हैं।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के उप प्रधानाचार्य, चार्ली जैफरी ने कहा, “विश्वविद्यालय का भारत के साथ काफी अच्छा संबंध रहा है और मैं काफी खुश हूं कि हम विश्व सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक शाहरुख का स्वागत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493