लंदन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व मैनेजर सर एलेक्स फग्र्यूसन ने कहा है कि वह नहीं मानते कि डेविड मोयेस को अपना स्थानापन्न चुनकर उन्होंने कोई गलती की है।
फग्र्यूसन ने जिस मोयेस को अपने बाद क्लब का कोच चुना था, वह आठ महीने बाद ही बर्खास्त कर दिए गए। मोयेस एवर्टन के पूर्व कोच रह चुके हैं।
बीबीसी ने फग्र्यूसन के हवाले से लिखा है, “हालात के हिसाब से हमने सबसे उपयुक्त फैसला किया था। हमने सही आदमी को चुना था।”
फग्र्यूसन ने 2013 में युनाटेड का साथ छोड़ा था। वह 26 साल तक क्लब के मैनेजर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath