एडिलेड टेस्ट : भारत ने स्टम्प्स तक दूसरी पारी में बनाए 151 रन

एडिलेड, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 40) और कप्तान विराट कोहली (34) की सधी हुई साझेदारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में शनिवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान परक151 रन बना लिए हैं।

एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में पुजारा और अजिंक्य रहाणे (1) नाबाद लौटे हैं।

भारत ने चायकाल की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 86 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था। इसके बाद, तीसरे सत्र में मेहमान टीम ने 65 रन जोड़े।

पुजारा ने कोहली के साथ तीसरे सत्र में 71 रनों की साझेदारी कर टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर नाथन ल्योन कोहली को एरॉन फिंच के हाथों कैच आउट करा भारत का तीसरा विकेट गिराया।

इसके बाद पुजारा ने दिन का खेल समाप्त होन तक बिना कोई और नुकसान होने दिए बगैर रहाणे के साथ टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। इस स्कोर के तहत भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 166 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

इस पारी में आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोस हेजलवुड और नाथन ल्योन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493