बुलंदशहर गोलीबारी में कथित रूप से संलिप्त जवान हिरासत में

श्रीनगर, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोलीबारी की घटना में कथित रूप से संलिप्त एक जवान को शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर में हिरासत में ले लिया गया।

बुलंदशहर की घटना में एक पुलिस अधिकारी और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी।

सेना सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी को सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा हिरासत में लिया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) उसे हिरासत में लेने के लिए देर शाम यहां पहुंच सकता है।

पिछले सप्ताह बुलंदशहर में भीड़ द्वारा हुई हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और सुमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493