एडीले की नई एलबम ’21’ में देरी

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायिका एडीले की बहुप्रतीक्षित एलबम ’21’ 2015 के मध्य में रिलीज होगी। पहले यह साल की शुरुआत में रिलीज होनी थी। यह एलबम उनकी पिछली एलबम ’21’ का ही अगला संस्करण है।

एक सूत्र ने कहा, “एलबम तब रिलीज होगी, जब यह तैयार हो जाएगी। हम आशा करते हैं कि यह 2015 में ही किसी समय रिलीज होगी।”

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, अन्य सूत्र ने कहा कि तार्किक रूप से देखा जाए तो एलबम 2015 के मध्य से पूर्व रिलीज होने की करीब-करीब कोई संभावना नहीं है।

वर्ष 2011 में रिलीज हुई ’21’ ब्लॉकबस्टर रही। अमेरिका में इसकी 30 करोड़ से ज्यादा कॉपियां बिकीं। इसने एडीले के ‘रोलिंग इन द डीप’, ‘सेट फायर टू द रेन’ और ‘समवन लाइक यू’ जैसे अतिसफल गानों को जन्म दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493