दिल्ली में घना कोहरा,

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम सर्द रहा और घने कोहरे के कारण 60 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ होने के आसार जताए हैं।

उत्तर रेलवे के अनुसार, 60 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं और 10 का समय बदला गया है। घने कोहरे के कारण एक को रद्द कर दिया गया है।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 200 मीटर दर्ज की गई।

शहर में सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 100 फीसदी रही।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493