एडी रेडमीन व उनकी पत्नी को दूसरे बच्चे की उम्मीद

लंदन, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता एडी रेडमीन और उनकी पत्नी हेना अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

रेडमीन के प्रवक्ता ने डेलीमेल डॉट को डॉट यूके को बताया, “एडी और हेना रेडमीन को इसकी पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि वे अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।”

इस युगल की फिलहाल एक साल की बेटी इरिस है।

हेना के गर्भवती होने की खबरें तब उड़ी, जब उन्हें बुधवार की शाम लंदन में एक कार्यक्रम में बेबी बंप के साथ देखा गया था।

रेडमीन ने 2014 की फिल्म ‘द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ में भौतिक विज्ञानी स्टीफंस हॉकिंग का किरदार निभाने के लिए ऑस्कर जीता था।

इसके अलावा वे ‘द डेनिस गर्ल’ और ‘फैंटास्टिक बीस्ट्स’ और ‘व्हेयर टू फाइंड देम’ जैसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493