बिस्किट खाने के बाद बच्चे फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए और उन्हें उल्टी, डीएसटी व चक्कर आने लगा था, जिसके बाद उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले के सामने आने के बाद प्रशानिक अफरातफरी मच गई।
जिलाधिकारी ने जांच की एक कमेटी गठित कर दी है। मौके पर अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी विशाखजी ने बच्चों के हालात का जायजा लिया और मौजूद चिकित्साधिकारियों से बच्चों के समुचित इलाज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में बिस्किट के एक्सपायरी होने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद अस्पताल पर एसपी, सीएमओ, सीडीओ, एसडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अफसर रात तक डटे रहे।
dharmpath.com dharmpath