साओ पाउलो, 16 मार्च (आईएएनएस)। एडुआडरे साशा के दो गोल के दम पर ब्राजील के क्लब सांतोस ने कोपा लिबर्टाडोरेस के दूसरे दौर में खेले गए मैच में उरुग्वे नेशनल क्लब को 3-1 से मात दी।
इस जीत के साथ ही सांतोस ने ग्रुप-एफ में निचले स्थान से ऊपर उठते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शुरू से ही सांतोस ने मैच पर अपनी पकड़ बनाई हुई थी।
एडुआडरे ने 20वें मिनट में पहला गोल कर सांतोस का खाता खोला। इस बढ़त के साथ ही क्लब ने पहले हाफ का समापन किया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में डोडो की ओर से मिले पास को रोड्रिगो ने 48वें मिनट में नेशनल क्लब के गोल पोस्ट में पहुंचाकर सांतोस को 2-0 की बढ़त दी।
इसके बाद, 82वें मिनट में ओलीवा ने नेशनल के लिए एकमात्र गोल किया।
इसके अगले ही मिनट में एडुआडरे ने गोल कर सांतोस को 3-1 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath