एडेल का गीत गाएंगी अनुष्का

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री व निर्माता अनुष्का शर्मा अब गायिकी में भी अपना कंठ आजमाने जा रही हैं। वह नए वीडियो ‘थ्रोबैक’ में ब्रिटिश गायिका एडेल का गीत ‘रोलिंग इन डीप’ गाते हुए नजर आ सकती हैं।

अनुष्का ने 30 सेकंड का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें ‘दिल धड़कने दो’ की अभिनेत्री कुर्सी पर बैठकर ‘रोलिंग इन डीप’ नामक गीत गाते हुए नजर आईं।

हालांकि सिर्फ एक बार के लिए नहीं होगा जब प्रशंसक अनुष्का को गाते हुए देखेंगे। 27 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा है कि वह गाने से हार नहीं मानेंगी।

अनुष्का ने ट्विटर के माध्यम से थॉमस एडिसन के विचार साझा किए, “जिंदगी में कई असफलताएं आती हैं, लोग यह नहीं समझते कि वह सफलता से कैसे दूर हैं और वह हार मान जाते हैं।”

अनुष्का ने ट्वीट किया, “हां, और इसीलिए मैं गाने से हार नहीं मानूंगी। यह संकेत है। मिस्टर एडिसन इसके लिए और बल्ब के लिए शुक्रिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493