‘सिंह इज ब्लिंग’, ‘सिंह इज किंग’ का सीक्वल नहीं : अक्षय

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ उनकी पिछली फिल्म ‘सिंह इज किंग’ का सीक्वल नहीं है। इस फिल्म में भी वह एक सिख की भूमिका निभा रहे हैं।

‘सिंह इज ब्लिंग’ के ट्रेलर की शुरुआत पर अभिनेता ने कहा, “आपने कई फिल्मों में मुझे ‘सरदार’ के रूप में देखा होगा, जैसे ‘नमस्ते लंदन’ और ‘सिंह इज किंग’, लेकिन यह ‘सिंह इज किंग’ का सीक्वल नहीं है।”

अक्षय के भव्य स्वागत के साथ ट्रेलर की शुरुआत धूमधाम से की गई, उनके साथ निर्देशक प्रभुदेवा और सह-कलाकार एमी जैक्शन भी मौजूद थे।

फिल्म के बारे में अक्षय ने बताया, “यह बहुत ही मजेदार कहानी है और इसमें इमोशन्स भी हैं। अगर आपको प्रभुदेवा याद हैं तो मैंने ‘राउडी राठौर’ नामक फिल्म की थी। यह फिल्म उसी प्रकार की है। मुझे उम्मीद है, जैसे मैंने इसमें काम करते हुए मजे किए हैं, आपको भी मजा आएगा।”

ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘सिंह इज ब्लिंग’ में केके मेनन और लारा दत्ता भी हैं। यह 2 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493