अबुधाबी, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। एतिहाद एयरवेज को लगातार सातवें साल दुनिया की अग्रणी विमानन कंपनी (वर्ल्ड्स लीडिंग एयरलाइन) के पुरस्कार से नवाजा गया है।
सालाना वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स ग्रैंड फिनाले गाला समारोह-2015 में शनिवार को यह पुरस्कार दिया गया। कंपनी को इसके अलावा ‘वर्ल्ड्स लीडिंग फर्स्ट क्लास’, ‘वर्ल्ड्स लीडिंग इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट’ और ‘वर्ल्ड्स लीडिंग केबिन क्रू’ पुरस्कार भी दिया गया।
एतिहाद एयरवेज के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी पीटर बॉमगार्टनर ने कहा, “एक बार फिर उड्डयन को एक नया रूप देने के लिए एतिहाद एयरवेज की प्रतिबद्धता ने हमें इस उद्योग का सर्वोच्च सम्मान दिलाया, जिसमें लगातार सातवें साल वर्ल्ड्स लीडिंग एयरलाइन भी शामिल है।”
उन्होंने कहा, “इस कंपनी को नवाचार, आतिथ्य और शैली में अग्रणी बनाने के लिए हम सबके द्वारा की गई सराहनीय कोशिश के लिए यह एक महान पुरस्कार है।”
वर्ल्ड ट्रैवल अवार्ड्स के संस्थापक और अध्यक्ष ग्राहम ई. कुक ने कहा, “एतिहाद एयरवेज को लगातार सातवें साल वर्ल्ड्स लीडिंग एयरलाइन ट्रॉफी देना हमारे लिए सम्मान की बात है।”
dharmpath.com dharmpath