नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने कहा है कि केरल के वेम्बानाड जल क्रीड़ा केंद्र में खिलाड़ियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने संबंधि हाल में हुई घटना दर्शाती है कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए मौजूद व्यवस्था और पद्धति में तत्काल सुधार की जरूरत है।
खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की ओर से जारी वक्तव्य के हवाले से लोक सभा में कहा गया, “अलाप्पुझा स्थित जल क्रीड़ा केंद्र की घटना दर्शाती है कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की मौजूदा प्रशिक्षण पद्धति में तत्काल सुधार की जरूरत है।”
गौरतलब है कि अलापुझ्झा में घटी हालिया घटना में चार महिला खिलाड़ियों ने आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें एक 15 वर्षीया एथलीट की मौत हो गई जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
आरोपों के अनुसार कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों और अधिकारियों के प्रातड़ना से तंग आकर इन चारों ने जहरीला फल खा लिया था।
खेल मंत्रालय द्वारी जारी वक्तव्य को पढ़ते हुए संसदीय मामलों के राज्यमंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच जारी है इसलिए कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
वक्तव्य में कहा गया, “हम सभी सलाह पर गौर करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह की घटना न हो।”
dharmpath.com dharmpath