एथलेटिक्स कोच निकोलाई के पत्र पर सुमरिवाला मौन

कोलकता, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें मिडिल और लांग डिस्टेंस नेशनल कोच बेलारूस के निकोलाई स्नेसारेव का एक पत्र मिला है, हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि निकोलाई ने इस्तीफा दे दिया है या नहीं।

सुमरिवाला ने बताया कि उन्हें देश में एथलेटिक्स अवसंरचना की खस्ता हाल से जुड़ी शिकायतें मिली हैं।

खबरों के मुताबिक, निकोलाई ने देश में खेल के बुनियादी ढांचे की खस्ता हालत के मद्देनजर अपना अनुबंध समय से पहले समाप्त करने की इच्छा जताई है।

सुमरिवाला ने कहा, “मुझे एक पत्र मिला है, मैं उनसे मिलने वाला हूं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के महानिदेशक के साथ मैं 20 सितंबर को दिल्ली में एक मीटिंग करने वाला हूं। हम बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे, फिर देखते हैं कि क्या होता है।”

उन्होंने कहा, “जी हां पत्र में बुनियादी ढांचे से जुड़ी बाते हैं। हमारे पास निश्चित तौर पर उच्च मानदंड वाले प्रशिक्षण केंद्र नहीं हैं। वह कुछ समय से सेना की अवसंरचना का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वह भी उनकी मनमुताबिक मानदंड वाला नहीं है। उन्होंने मुझे उन सुविधाओं के बारे में कुछ नहीं कहा, उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह उपलब्ध अवसंरचना से खुश नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन इन मुद्दों पर मीडिया में चर्चा नहीं करनी चाहिए थी। नहीं तो जैसा हॉकी कोच के मामले में हुआ उसी तरह यहां भी सभी अपनी-अपनी बात मीडिया के सामने रखने लगेंगे और हमें एक बेहतरीन कोच गंवाना पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493