बिहार में 5 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

गया, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने छापेमारी के दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र में बसकटवा जंगल में शुक्रवार को जिला पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कारवाई की, लेकिन पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली तुरंत पीछे हट गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 10 डेटोनेटर, जिलेटिन की तीन छड़ें, 30 कारतूस, एक पिस्तौल, वॉकी-टॉकी और बड़ी मात्रा में दवाइयां व नक्सली साहित्य बरामद किया है।

इधर, पुलिस ने खिजरसराय थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली नवीन शर्मा और उसके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। नवीन पर कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। नवीन के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं।

महाराज ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से पूछतछ की जा रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493