एथलेटिक्स : रूडिशा की नजरें शंघाई डायमंड लीग पर

नैरोबी, 10 मई (आईएएनएस)। दो बार के ओलम्पिक विजेता केन्या के मध्यम दूरी के धावक डेविड रूडिशा अपने देश के उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो शनिवार से चीन के शांघाई में शुरू हो रही आईएएएफ डायमंड लीग में जीत के इरादे से उतरेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को शंघाई के लिए उड़ान भरने वाले रूडिशा को इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में दुनिया भर के शीर्ष धावकों से अच्छी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

शंघाई में आयोजित रेस आईएएएफ डायमंड लीग का इस वर्ष दूसरा चरण है। इससे पहले बीते शुक्रवार को दोहा में टूर्नामेंट के पहले चरण की रेस संपन्न हुई।

रूडिशा ने कहा, “दोबारा उतरने का समय है। मेरे लिए शंघाई में यह सत्र की शुरुआत है। मुझे स्टेडियम, दर्शक और चुनौतियां पसंद हैं।”

शंघाई में 12 महीने पहले पदार्पण करने वाले रूडिशा को उम्मीद है कि वह इस टूर्नामेंट में हमवतन फग्र्यूसन रोटिच, अल्फ्रेड किपकेटेर के अलावा पोलैंड के एडम श्टोत और मर्सिन लेवांडोव्सकी के खिलाफ अच्छा खेलेंगे।

रूडिशा ने 12 महीने पहले पांचवां स्थान हासिल किया था तो उनकी हमवतन महिला खिलाड़ी फेथ किपयेगोन ने 1500 मीटर स्पर्धा जीत केन्या का रिकार्ड तोड़ा था।

फेथ को शनिवार को ओलम्पिक पदक विजेता इथियोपिया की डाविट सेयायुम, बेसु साडो से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493