बिल्बाओ (स्पेन), 1 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबॉल क्लब एथलेटिक क्लब बिल्बाओ ने सोमवार को एटलेटिको मेड्रिड से खेलने वाले अटैकिंग मिडफील्डर राउल गार्सिया से करार किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस करार के बदले एथलेटिक ने एक करोड़ यूरो खर्च किए हैं।
पाम्पोला में जन्मे गार्सिया ने अपना करियर ओसासुना से शुरू किया था और वह एथलेटिक की ट्रांसफर पॉलिसी में फिट बैठते हैं, जो कि बास्क क्षेत्र या नावारा में जन्मे या बड़े हुए खिलाड़ियों के साथ ही करार करता है।
स्पेनिश इंटरनेशनल खिलाड़ी गार्सिया ने एटलेटिको के साथ सात अलग-अलग खिताब जीतने के बाद विदाई ली है। वह जानते थे कि जैक्सन मार्टिनेज, लूसियानो विएतो, यानिक कारास्को जैसे खिलाड़ियों के आने के बाद उनकी महत्ता कम हो जाएगी।
dharmpath.com dharmpath