चेन्नई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक फैजल सैफ की बहुभाषी फिल्म ‘फॉर एड्ल्ट्स ओनली’ ठंडे बस्ते में चली गई है। दरअसल, फिल्म निर्देशक का मानना है कि भारतीय दर्शक अभी इस तरह की फिल्मों के लिए तैयार नहीं हैं। इसका प्रचार एक कामोत्तेजकऔर बिंदास फिल्म के रूप में किया गया था।
सैफ ने आईएएनएस को बताया, “मुझे नहीं लगता भारत कामोत्तेजकऔर बिंदास विषय वाली फिल्म के लिए तैयार है। इसके अलावा में भारतीय सेंसर बोर्ड का सम्मान करता हूं और मैं उसके खिलाफ नहीं जाना चाहता। इसलिए मैंने विवास्पद फिल्म बनाने का विचार छोड़ दिया।”
सैफ जल्द ही बहुभाषी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘होटल रेड रम’ पर काम शुरू करेंगे। यह फिल्म डायमेंशन पिक्चरस के बैनर तले बनाया जाएगा।
फिल्म तेलुगू, तमिल और हिंदी में भी बनेगी।
‘होटल रेड रम’ में तेलुगू अभिनेत्री अर्चना शास्त्री उर्फ वेद मुख्य भूमिका में होंगी।
dharmpath.com dharmpath