एथलेटिक बिलबाओ क्लब के साथ मिडफील्डर बेनात ने नया करार किया

मेड्रिड, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। एथलेटिक बिलबाओ क्लब ने अपने मिडफील्डर बेनात एक्सेबारिया के साथ नया करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 30 वर्षीय खिलाड़ी क्लब के युवा अकादमी से उबरे हैं। उन्होंने क्लब के साथ दो साल का नया करार किया है।

इस नए करार के तहत बेनात अब जून, 2020 तक बिलबाओ क्लब के साथ बने रहेंगे। उनका पुराना करार क्लब के साथ जून, 2018 को समाप्त हो रहा था।

बिलबाओ क्लब के साथ साल 2013 में शामिल होने के बाद से लेकर अब तक बेनात ने कुल 120 लीग मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य स्पर्धाओं में क्लब के साथ 49 मैच खेले हैं।

बिलबाओ क्लब की बी-टीम के लिए बेनात ने 75 मैच खेले हैं। उनके नए करार में 5 करोड़ यूरो (6 करोड़ डॉलर) का बायकॉट क्लॉज शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493