लीबियाई तट से 74 अवैध प्रवासियों को बचाया गया

त्रिपोली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीबिया के तटरक्षकों ने देश के पश्चिमी तट से क्षतिग्रस्त रबड़ की नाव से 74 अवैध प्रवासियों को बचाया है।

इनमें महिलाओं और बच्चे भी हैं।

यूरोपीय संघ की अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सीय समिति के आमिर जमाल अल-बिश्ती ने बुधवार को बताया कि लीबिया के तटरक्षकों और पश्चिमी बंदरगाहों की सुरक्षा करने वाले एक गश्ती दल ने 22 महिलाओं और 4 बच्चों सहित 74 अवैध प्रवासियों को बचाया, जो पश्चिमी शहर जाविया के तट के पास एक क्षतिग्रसेत रबड़ की नाव पर सवार थे।

अल-बिश्ती ने कहा कि सभी प्रवासी अफ्रीका के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493