चीन के सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वाधान में इस प्रदर्शनी का आयोजन एथेंस नगरपालिका, द एसोसिएशन ऑफ चाइनीज आर्ट एंड एंटरटेनमेंट तथा ग्रीस स्थित चीनी दूतावास के सहयोग से किया गया है।
‘कल्चरल कांटेक्स्ट’ नाम की यह प्रदर्शनी दर्शकों के लिए आर्ट सेंटर ऑफ एथेंस में 20 फरवरी तक लगी रहेगी।
एंथेंस के ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कल्चर, स्पोर्ट्स एंड यूथ के अध्यक्ष क्रिस्टोस टेंटोमास ने इसे ग्रीस के लिए एक बड़ा सम्मान करार दिया। उन्होंने कहा, “कला के जरिये, हम ग्रीस वासी चीन की परंपरा के और भी करीब आएंगे।”
dharmpath.com dharmpath