फिल्मी सितारों के लिए ‘साला खडूस’ की विशेष स्क्रीनिंग

मुंबई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और दीया मिर्जा जैसे सितारे आगामी खेल आधारित फिल्म ‘साला खडूस’ देखने के बाद भावुक हो गए। दरअसल, यहां कलाकारों के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी।

सुधा कांगड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘साला खडूस’ एक ग्रामीण मछुआरन की कहानी है। इस किरदार को रितिका सिंह ने निभाया है, वहीं आर. माधवन एक मुक्केबाज कोच की भूमिका में हैं।

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री भी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग पर अपने आंसू नहीं रोक पाईं। इस बारे में उन्होंने कहा, “सभी रो रहे थे, इसलिए मैं भी भावुक हो गई।”

शिल्पा को भी फिल्म काफी पसंद आई, उन्होंने कहा, “सभी रो रहे थे। फिल्म में विशेष तौर पर मैडी (माधवन) सबसे खास दिखे।”

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया ने माधवन के साथ ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “राजकुमार हिरानी की यह क्लासिक फिल्म है। फिल्म में मैडी काफी अच्छे लग रहे हैं।”

‘साला खडूस’ राजकुमार हिरानी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। उन्होंने कहा, “मैंने मैडी और रितिका को कोने में रोते देखा। मेरी मां ने जो टिप्पणी की है, वह मेरे लिए सबसे अच्छी तारीफ थी।”

फिल्म की स्क्रीनिंग पर आनंद एल. राय और कंगना रनौत जैसे कलाकार उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493