एदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेंगे डिविलियर्स

ढाका, 8 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, डिविलियर्स की अनुपस्थिति में उप-कप्तान हाशिम अमला टीम की कमान संभालेंगे, जबकि बीते दूसरे टी-20 मैच से पदार्पण करने वाले एडी ली को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

डिविलियर्स को इसी वर्ष हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति रखने के कारण प्रतिबंधित किया गया है।

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार को मीरपुर में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा, “डिविलियर्स की कमी जरूर महसूस होगी, लेकिन इस सत्र में हमारा कार्यक्रम काफी व्यस्तता वाला है। मेरे खयाल से अगली पीढ़ी के बल्लेबाज विकसित करने का अच्छा मौका है, जैसा कि हम गेंदबाजी में भी करते रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम उन्हें आराम देना पसंद करेंगे, ताकि वह शांति से अपनी पत्नी के साथ समय बिता सकें, क्योंकि हाल ही में वह अपने पहले बच्चे के पिता बने हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493