शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 484 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में बुधवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 483.97 अंकों की गिरावट के साथ 27,687.72 पर और निफ्टी 147.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,363.05 बंद हुए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 140.24 अंकों की गिरावट के साथ 28,031.45 पर खुला और 483.97 अंकों या 1.72 फीसदी गिरावट के साथ 27,687.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,031.45 के ऊपरी और 27,635.72 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ एक शेयर हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.04 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे वेदांता (7.85 फीसदी), टाटा मोटर्स (6.17 फीसदी), हिंडाल्को (5.13 फीसदी), टाटा स्टील (4.72 फीसदी) और एचडीएफसी (3.54 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 71.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,439.20 पर खुला और 147.75 अंकों या 1.74 फीसदी गिरावट के साथ 8,363.05 बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,457.50 के ऊपरी और 8,341.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 142.88 अंकों की गिरावट के साथ 10,877.11 पर और स्मॉलकैप 147.05 अंकों की गिरावट के साथ 11,351.27 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 12 सेक्टरों में गिरावट रही। धातु (3.89 फीसदी), वाहन (2.24 फीसदी), रियल्टी (1.78 फीसदी), बैंकिंग (1.69 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 948 शेयरों में तेजी और 1,791 में गिरावट रही, जबकि 110 शेयरों के मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493