एनआईआरएफ की रैंकिंग में आईआईएससी, आईआईएम-अहमदाबाद शीर्ष पर

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान को देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में पहला स्थान मिला है, जबकि प्रबंधन संस्थानों में गुजरात के भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद को शीर्ष स्थान मिला है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एनआईआरएफ के तहत भारतीय संस्थानों की रैंकिंग का दूसरा संस्करण जारी किया। इसके तहत बेंगलुरू आईआईएससी को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

इसके तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास को इंजीनियरिंग संस्थानों में शीर्ष स्थान मिला है। दिल्ली के डीम्ड विश्वविद्यालय जामिया हमदर्द को फार्मेसी श्रेणी में पहला स्थान मिला है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी के मिरांडा हाउस को देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का दर्जा मिला है।

यह रैंकिंग पांच क्षेत्रों के आधार पर दी गई है –जिसमें समग्र, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और फार्मेसी शामिल हैं।

एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत 2015 में की गई थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय एनआईआरएफ पद्धति को अपनाकर देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग करता है।

देश में शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग के दूसरे संस्करण के तहत 3,300 से ज्यादा संस्थानों ने भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493