एनआईए अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को दिल्ली लेकर गई

श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। महिला अलगाववादी समूह दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी और उनकी दो सहयोगियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) शुक्रवार को दिल्ली लेकर गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आईएनए अधिकारी अंद्राबी और उनकी दो सहयोगियों को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के जरिए दिल्ली ले जाया गया।

एनआईए राजद्रोह मामले में तीनों को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश करेंगे।

सूत्रों ने कहा,”एनआईए आगे की पूछताछ के लिए तीनों को हिरासत में लेने की मांग करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493