एनआईए की टीम गुरुवार को यहां पहुंची थी और प्रमुख सचिव (गृह), उप्र एटीएस के अधिकारियों से जानकारी ली और जांच दल के सदस्यों के पास बनवाए। शुक्रवार को जांच दल ने सुबह 11 बजे विधानसभा का दौरा किया और तथ्यों के बारे में जानकारी ली। टीम ने विधानभवन में विधानसभा के प्रमुख सचिव के कमरे की भी जांच की। दल ने इस सिलसिले में कुछ जानकारियां हासिल की और सीसीटीवी फुटेज लिया।
एनआईए की टीम ने एटीएस से अब तक की जांच का ब्योरा देने को कहा है। दल में आईजी जी.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल गोयल और डॉ. बी.एस. वासवानी शामिल हैं।
एनआईए का दल उन विधायकों से भी बात करेगा, जिनकी सीट के नीचे यह पाउडर मिला था। इसी बीच दल ने सीएफएसएल हैदराबाद से संदिग्ध विस्फोटक की जांच रिपोर्ट को जल्द से जल्द भेजने का आग्रह किया है। इससे पहले राज्य की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में सफेद पाउडर को खतरनाक विस्फोटक ‘पीईटीएन’ बताया गया था।
dharmpath.com dharmpath