एनआईटी श्रीनगर में हालात का जायजा लेगी एचआरडी टीम

श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में छात्रों व पुलिस के बीच मंगलवार को हुई झड़प के एक दिन बाद बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम हालात का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंचने वाली है।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “एचआरडी मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम श्रीनगर एनआईटी में हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंचेगी, जहां मंगलवार को गैर-स्थानीय छात्रों के एक समूह तथा पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।”

अधिकारी ने कहा कि परिसर में स्थिति शांतिपूर्ण है और रात में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

झड़प के बाद मंगलवार शाम परसिर के भीतर अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती की गई।

गैर-स्थानीय छात्र मंगलवार को मार्च निकाल रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें परिसर के मुख्य द्वार पर रोक दिया था।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ उस समय बदसलूकी की कोशिश की, जब उन्होंने छात्रों को सड़क पर मार्च नहीं निकालने के लिए कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493