एनएफएल के पूर्व खिलाड़ी सैप गिरफ्तार

न्यूयार्क, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) खिलाड़ी और ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किए जा चुके वारेन सैप को यहां एक होटल में दो महिलाओं को प्रताड़ित करने और वेश्यावृति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सैप को सोमवार को पुलिस ने फीनिक्स होटल से गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 2.30 बजे होटल के नीचे सुरक्षा में मौजूद कुछ पुलिस अधिकारियों ने एक महिला की आवाज सुनी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे प्रताड़ित किया गया है।

जांच के बाद पुलिस ने पाया कि जिस कमरे में सैप ठहरे हुए थे, वहां मौजूद दो महिलाओं में से एक वेश्यावृत्ति में लिप्त थी।

पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय सैप ने वैश्यावृति में शामिल होने की बात मान ली है, लेकिन उन्होंने महिलाओं को प्रताड़ित करने के आरोपों से इंकार किया है।

सैप 1995-2007 के बीच एनएफएल में टांपा बे और ऑकलैंड जैसी टीमों के साथ खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493