एनएसए वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति : उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से मुलाकात को लेकर पाकिस्तान की जिद और भारत की आपत्ति के कारण दोनों देशों की 23-24 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता पर मंडरा रहे खतरे के बीच शनिवार को कहा कि इस वार्ता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, “एनएसए वार्ता में मैंने इससे पहले कभी ऐसी प्रगति नहीं देखी।”

दोनों देशों के बीच होने वाली इस वार्ता पर हालांकि खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान इस मुलाकात से पहले अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज की नई दिल्ली में कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के साथ मुलाकात की जिद पर अड़ा है, जबकि भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पाकिस्तान को यह मुलाकात टालने का सुझाव दिया है। हालांकि पाकिस्तान इसे मानने को तैयार नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493