एनएसडीसीआई के नए ड्राफ्ट के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल विकास संहिता (एनएसडीसीआई) का संशोधित ड्रॉफ्ट तैयार करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी. के. महाजन की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय वर्किं ग ग्रुप का गठन कर दिया।

यह खेल संहिता 2011 से लागू मानी जाएगी।

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार, खेल संघों के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाने और जवाबदेही तय करने की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

वक्तव्य में कहा गया है, “इसलिए एनएसडीसीआई के विभिन्न प्रावधानों में और संशोधनों की जरूरत का निरीक्षण करने और प्रासंगिक प्रावधानों में उचित संशोधन की जरूरत है।”

समिति के अन्य सदस्यों में वकील पल्लवी श्रॉफ, ओलम्पिक खेल चुके पूर्व हॉकी कप्तान अजितपाल सिंह और अर्जुन अवार्ड प्राप्त इंदु पुरी शामिल हैं।

खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओंकार केडिया भी इस समिति का हिस्सा होंगे, जिसमें भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष एवं महासचिव पदेन सदस्य हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सचिव इस वर्किं ग ग्रुप के सदस्य सचिव होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493