उप्र : भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ मुकदमा

पिछले दिनों 12वीं कक्षा की एक छात्रा घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। यह मामला चर्चा में था, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। मंगलवार को किशोरी की नानी ने भाजपा मंडल बिंदकी के अध्यक्ष सुल्तान सिंह के पुत्र कल्लू सिंह के विरुद्ध उसकी नातिन का अपहरण करने और भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उनके भाई महताब सिंह द्वारा धमकी दिए जाने के साथ ही दलित उत्पीड़न का अभियोग दर्ज कराया है।

सूत्रों के मुताबिक, जिस दलित किशोरी को अपहृत करने का आरोप लगाया गया है उसकी मां की मौत काफी पहले हो चुकी थी और वह रुरवा पुरानी बिंदकी स्थित अपनी नानी शिवा देवी सोनकर के घर पर रह रही थी।

जानकार सूत्रों ने बताया कि किशोरी का प्रेम प्रसंग कल्लू सिंह से चल रहा था और वह सहमति से प्रेमी के साथ चौबीस हजार की नकदी और झुमकी, पायल, बेसर आदि जेवरात लेकर गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुल्तान सिंह ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उन्हें किसी राजनैतिक साजिश का शिकार बनाया जा रहा है, उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493