एनटीआर की अगली फिल्म का लुक हुआ वायरल

चेन्नई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एनटीआर की आगामी तेलुगू फिल्म का लीक हुआ लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चेन्नई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एनटीआर की आगामी तेलुगू फिल्म का लीक हुआ लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हालांकि, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म में जूनियर एनटीआर तीन भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

अफवाह है कि वह फिल्म में कृत्रिम मुखौटा पहनेंगे।

जूनियर एनटीआर के लुक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मेकअप कलाकार वेंस हार्टवेल को लिया गया है।

हार्टवेल जब फरवरी में हैदराबाद में थे, तो उन्होंने मुखौटे के लिए अभिनेता के चेहरे का माप लिया था।

हार्टवेल इस महीने के शुरुआत में सेट से जुड़े।

एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित फिल्म में राशि खन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की दूसरी नायिका का चयन होना बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493