वेलिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग रविवार को न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर वेलिंगटन पहुंच गए। साल 2013 में पद ग्रहण करने के बाद से इस देश की उनकी यह पहली यात्रा है।
वेलिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग रविवार को न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर वेलिंगटन पहुंच गए। साल 2013 में पद ग्रहण करने के बाद से इस देश की उनकी यह पहली यात्रा है।
अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान ली न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष बिल इंग्लिश से वार्ता करेंगे और गवर्नर जनरल पेस्टी रेड्डी व अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वह कई व्यवसायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आदान-प्रदान के लिए देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड का भी दौरा करेंगे।
इस साल चीन-न्यूजीलैंड के राजनयिक संबंधों की 45वीं वर्षगांठ है। पिछले 11 सालों में ली की यात्रा किसी चीनी प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है।
चीन के उप विदेश मंत्री झेंग जेजुआंग ने मंगलवार को बीजिंग में एक प्रेस ब्रीफ के दौरान कहा , “दोनों पक्ष बुनियादी सुविधाओं, कृषि, पशुपालन, तकनीकी खोज, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।”
वहीं इंग्लिश ने दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होने और सहयोग बढ़ने की उम्मीद जताई है।
उन्होंने अपने बयान में कहा, “यह यात्रा हमारे मजबूत संबंधों के अगले चरण के एजेंडे को स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है और व्यापार और आर्थिक विकास को प्रारंभ करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता दर्शाता है।”
dharmpath.com dharmpath